शारीरिक और मानसिक दोनों बीमारियों से दूर रखता है कुर्मासन योग, जानें विधि और फायदे

शारीरिक और मानसिक दोनों बीमारियों से दूर रखता है कुर्मासन योग, जानें विधि और फायदे

सेहतराग टीम

आज के समय में शरीर को फिट रहना और रोगों से दूर रहना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि आज कल के बदलते मौसम और बढ़ते टेक्नोलॉजी के दौर में लोगों की सेहत खराब होने का डर ज्यादा है। इसलिए डॉक्टर भी कहते हैं कि लोग अधिक से अधिक अपनी सेहत पर ध्यान दें और वर्कआउट करें तो बेहतर होगा। रोजाना वर्कआउट करने से हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। खासकर योग को करने से मानसिक विकार जैसे अवसाद और तनाव दूर होते हैं। योग के कई प्रकार हैं। इनमें एक कुर्मासन है, जिसे करने से न केवल मानसिक, बल्कि शारीरिक बीमारियां या विकार भी दूर होते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना कुर्मासन जरूर करें। आइए, जानते हैं कि कुर्मासन क्या है और इसे कैसे करें-

पढ़ें- इस विषाद की दवा भी गीता का ज्ञान ही

कुर्मासन क्या है (What is Kurmasana Yoga in Hindi):

कुर्मासन दो शब्दों कुर्मा और आसन से मिलकर बना है। इसका शाब्दिक अर्थ कछुए की मुद्रा में बैठना है। इस योग को करने से मधुमेह में आराम मिलता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है और अनिद्रा की शिकायत भी दूर होती है।

कुर्मासन कैसे करें (How to Do Kurmasana Yoga in Hindi):

इसके लिए समतल भूमि पर दरी बिछा लें। अब सूर्य की ओर मुखकर पैरों को फैलाकर बैठ जाएं। इसके लिए आप लेख में संलग्न तस्वीर की मदद ले सकते हैं। अब अपने हथेलियों को पैरों के अंदर रखकर आगे की ओर झुकें। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार झुकें। इसके बाद कुछ पल के लिए इस मुद्रा में रुकें। इसके बाद पुनः पहली अवस्था में आ जाएं। इस योगासन को रोजाना कम से कम दस बार जरूर करें। 

कुर्मासन के फायदे (Health Benefits of Kurmasana Yoga in Hindi):

रिसर्च अनुसारकुर्मासन करने के कई फायदे हैं। इस योग को करने से इम्यून ऑर्गन्स सही से काम करते हैं। मधुमेह के मरीजों के लिए यह फायदेमंद साबित होता है। जबकि इससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है। जबकि रक्त संचार सुचारू रूप से होता है। साथ ही अनिद्रा को दूर करता है। अगर आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या है, तो सोने से पहले आप इसे कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

रोज सुबह बेड पर करें बस ये एक योगासन, इसे करने से मिलेंगे कई फायदे

इस खास तरीके से ताली बजाने से सेहत को होते हैं अद्भुत फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।